{"_id":"651c623d65c2ff96620e8a24","slug":"five-died-due-to-fever-in-a-week-in-hariwans-nevada-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4515-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरियावां के नेवादा में एक सप्ताह में बुखार से पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरियावां के नेवादा में एक सप्ताह में बुखार से पांच की मौत
विज्ञापन
हरियावां। विकास खंड के नेवादा गांव में एक सप्ताह के अंदर बुखार से पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत तो रविवार रात ही हुई है। पांच अन्य लोग तेज बुखार की चपेट में हैं और इनका इलाज अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। इससे इतर कई बुखार पीड़ित अपने घरों पर ही इलाज करा रहे हैं।
नेवादा निवासी कढि़ले (60) खेती करते थे। बीते बुधवार को इन्हें तेज बुखार आया था। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे थे। रविवार रात कढि़ले की मौत हो गई। इसी गांव के राम रतन (63) को भी बुधवार रात तेज बुखार आया था। रविवार की देर रात इनकी भी मौत हो गई। एक ही रात में बुखार से दो मौत होने के कारण ग्रामीणों में दहशत है।
बीते सप्ताह ही गांव निवासी राम कुमार (50), शिवांशी (9) और सरिता (12) की भी तेज बुखार के कारण मौत हो गई थी। गांव की ही उर्मिला (38), पंकज (20), शारदा (26), बिट्टू (10) और सन्नो (9) भी तेज बुखार से पीड़ित हैं। हरदोई शहर के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है। गांव के ही दिनेश, रामदेव, आदेश समेत लगभग 12 लोग भी बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
यह लोग घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. राजीव रंजन ने बताया कि गांव में बुखार फैलने की सूचना पर चार दिन पहले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा था। अधीक्षक ने बुखार पीड़ितों की मौत संज्ञान में न होने की बात कही है।