फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five booked for cheating in the name of marriage

Hardoi News: शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने में पांच पर रिपोर्ट

Wed, 24 Sep 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five booked for cheating in the name of marriage
मल्लावां। शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भगवंतनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी मुलाकात कानपुर के यशोदानगर में संचालित वेलकम मैरिज सेवा संस्थान के संस्थापक ब्रजेश पांडेय से हुई थी। ब्रजेश पांडेय ने पवन की शादी कानपुर के यशोदानगर निवासी राजेश तिवारी की पुत्री प्रिया तिवारी से तय कराई थी। इसमें प्रिया के कथित भाई कानपुर के सजेती निवासी धर्मेंद्र भी ब्रजेश के सहयोगी थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने 27 हजार रुपये लेकर 15 अक्तूबर 2024 को घाटमपुर के एक मंदिर में रिश्तेदारों के सामने पवन और प्रिया की शादी कराई। 18 अक्तूबर को आरोपी प्रिया को विदा करा ले गए। आरोप है कि प्रिया साठ हजार रुपये के जेवर और 21 हजार रुपये भी साथ ले गई। प्रिया को तीन दिन बाद वापस घर आना था लेकिन वह नहीं आई। पवन जब भी विदा कराने जाते कोई न कोई बहाना बनाकर बाद में भेजने की बात कही जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद पवन ने अखबार में पढ़ा कि लुटेरी दुल्हन और उसके साथी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें धर्मेंद्र का नाम भी छपा था। पवन ने धर्मेद्र, ब्रजेश और प्रिया से संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हुआ। इस पर उन्होंने न्यायालय में वाद दर्ज कराया। न्यायालय ने ब्रजेश, प्रिया और धर्मेंद्र के साथ ही दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed