फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five arrested for taking beef from bikes, beef recovered

बाइकों से गोमांस ले जा रहे पांच गिरफ्तार, गोमांस बरामद

Fri, 01 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for taking beef from bikes, beef recovered
फोटो-26-पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। पुलिस ने गुरुवार को नज्जु खां फाटक के पास से तीन बाइकों पर सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से 120 किलो मवेशियों का मांस, चाकू व तौल कांटा बरामद किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि मल्लावां से कुछ लोग गोमांस लेकर उसे बेचने यहां कस्बा आ रहे हैं। इस पर कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह व चौकी इंचार्ज कताई मिल मोहम्मद मुईन ने पुलिस टीम के साथ इमलियाबाग बाईपास पर स्थित नज्जु खां फाटक के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद तीन बाइकों पर पांच लोग आते दिखाई दिए। टीम ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 120 किलो मवेशियों का मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व तीन चाकू बरामद कि या गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लईकुद्दीन, हाजी नसीम व खालिद निवासीगण मल्लावां व आफताब व नजाकत निवासी संडीला बताया। आरोपियों ने बताया कि वह छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर मल्लावां के जंगल में ले जाकर काटते थे और उनका मांस यहां संडीला में लाकर बेचते थे। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed