फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five arrested for robbery at a bullion merchant's; partially melted gold and silver jewelry also recovered.

Hardoi News: सर्राफ से लूट में पांच गिरफ्तार, सोने-चांदी के अधगले जेवर भी बरामद

Tue, 23 Jun 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for robbery at a bullion merchant's; partially melted gold and silver jewelry also recovered.
फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में सर्राफ के साथ बीते 17 जून की रात हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और कासिमपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद सोमवार आधीरात के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चांदी के 848 ग्राम अधगले जेवर के साथ ही लगभग साढ़े 23 ग्राम सोने के अधगले जेवर भी बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेमाल एक बाइक और कार भी बरामद हुई है। मामले में अभी कई और लोगों की तलाश भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी मोहम्मद नसीम सर्राफा कारोबारी हैं। उनकी दुकान घुघेरा चौराहे पर है। बीते 17 जून की रात दुकान से वापस आते समय जमुनिया चौराहे के पास रसूलपुर मार्ग पर दो बाइक पर आए चार लोगों ने सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग छीन लिया था। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की थीं। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम और सीओ संडीला संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निगोहिया रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार और बाइक सवार कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

घेराबंदी कर यहां से संडीला कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी सत्यपाल मौर्या, रानीखेड़ा निवासी मुजीब, अतरौली थाना क्षेत्र के विजौली निवासी रोहित तिवारी, अभिषेक उर्फ कल्लू और खसरौल निवासी अमित सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक कार और एक बाइक बरामद हुई है। इन लोगों के पास से सोने-चांदी के जेवर, ढाई हजार रुपये, पांच तमंचे और 11 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि यह लोग अपना खर्चा चलाने के लिए घटना को अंजाम देते हैं। पूछताछ में इन लोगों ने घटना को अंजाम देना स्वीकारा है। इनके कुछ और साथियों की तलाश की जा रही है। इन सभी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।



सत्यपाल ने रची थी साजिश, मुजीब ने की थी रेकी
सीओ संडीला ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सर्विलांस की भी मदद ली गई। हरदोई और लखनऊ जनपद के तकरीबन 150 कैमरे खंगाले जाने के दौरान कुछ अहम सुराग मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सीओ ने बताया कि सत्यपाल मौर्य ने पूरी घटना की साजिश रची थी। बताया कि गिरफ्तार किया गया रानीखेड़ा निवासी मुजीब हसनापुर आता-जाता था। हसनापुर में मुजीब की रिश्तेदारी है। इस कारण वह नसीम पर भी निगाह रखने लगा था। मुजीब की रेकी के आधार पर सत्यपाल ने घटना की साजिश रची और फिर घटना को अंजाम दे दिया।


सत्यपाल और अभिषेक हैं बेहद शातिर
सीओ ने बताया कि सत्यपाल मौर्या और अभिषेक उर्फ कल्लू शातिर अपराधी हैं। सत्यपाल के खिलाफ संडीला कोतवाली में गैंगस्टर समेत पांच मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ लखनऊ के मलिहाबाद थाने में भी लूट के दो मामले दर्ज हैं। अभिषेक के खिलाफ अतरौली थाने में पॉक्सो समेत चार मामले दर्ज हैं। मुजीब के खिलाफ लखनऊ जनपद के चौक थाने में मामला दर्ज है।



... तो करणी सेना का जिलाध्यक्ष है अमित सिंह
मौके से गिरफ्तार किए गए खसरौल निवासी अमित सिंह ने खुद को करणी राजपूत सेना का जिलाध्यक्ष बताया। उसकी कार पर भी जिलाध्यक्ष करणी सेना लिखा था लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि होने से इन्कार किया। सीओ का कहना था कि वह लोगों को बरगलाने के लिए कार पर जिलाध्यक्ष लिखकर घूम रहा था।

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

फोटो-10-सत्यपाल मौर्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed