फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   First day 2192 candidates filed nomination paper

अफरातफरी के बीच पहले दिन 2192 नामांकन

Tue, 17 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
First day 2192 candidates filed nomination paper

प्रधानी चुनाव प्रथम चरण के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सोमवार को प्रशासनिक तैयारियों के दावे हवा होते नजर आए। ब्लाकों पर नामांकन कक्ष के बाहर सुरक्षा कर्मियों की कमी के चलते कक्ष दावेदारों के साथ आई भीड़ से घिरे रहे। कुल मिलाकर अफरातफरी के बीच प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों पर 2192 नामांकन हुए।

विज्ञापन


प्रधानी चुनाव को लेकर प्रथम चरण में हरपालपुर, सांडी, माधौगंज, मल्लावां, बिलग्राम  में सीटों के लिए नामांकन के पहले दिन सोमवार को ब्लाकों पर बेरिकेडिंग करा दी गई थी। समय जैसे जैसेे बीतते गया सुरक्षा व्यवस्था ढीली पड़ती गई। लोग बेरोकटोक इधर उधर से निकलने लगे। दोपहर बाद यह आलम हो गया कि नामांकन कक्षों के बाहर दावेदारों की भीड़ नजर आने लगी। इससे आरओ व एआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आला अधिकारियों ने ली जानकारी
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए भले ही काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हों लेकिन इसके बावजूद अधिकारी सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फोन पर ब्लाकों के नामांकन कक्ष व परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुर्सत मिली तो पसार लिए पैर
नामांकन कक्ष के बाहर तैनात पुलिस कर्मी वैसे तो पूरे समय अलर्ट नजर आए लेकिन जब मौका मिला तो आराम भी कर लिया। कोई झपकी लेते हुए तो कोई अखबार पढ़ते हुए दिखाई दिया। यही नहीं किसी किसी ने कुर्सियों की समुचित व्यवस्था कर अपने पैरों तक को आराम दे डाला।

मतदाता की सूची न होने से भी हुई अड़चन
ब्लाकों में नामांकन कक्षों में आवश्यक प्रपत्रों में भी कई कमियां होने के बाद कुछ अड़चनें आईं लेकिन उन्हें त्वरित गति से निपटा लिया गया। मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां आरओ व एआरओ के लिए मुश्किलों का सबब बनती रहीं।


बुरौली, बैफरिया व कचाना से एक भी नामांकन नहीं
बिलग्राम। ब्लाक में हो रहे प्रधानी व ग्राम पंचायत सदस्यों में नामांकन प्रक्रिया के बाद आरओ श्रीराम ने बताया कि प्रधानी की अपेक्षा ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर नामांकन करने वाले दावेदारों की कमी नजर आ रही है। इसके अलावा पहले दिन बुरौली, बैफरिया व कचाना ग्राम पंचायतों पर प्रधानी पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed