फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firing over dispute over buying meat, one injured

Hardoi News: मीट खरीदने के विवाद में फायरिंग, एक घायल

Wed, 27 Mar 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 27 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Firing over dispute over buying meat, one injured
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को मीट खरीदने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद करते हुए छह अज्ञात लोगों के खिलाफ भी जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी फिरोज खां ने बताया कि उनका भतीजा अल्तमश रविवार को मोहल्ले में ही लाला की दुकान पर मीट लेने गया था। मीट खरीदने को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम अल्तमश का चाचा सुहेल (30) बस अड्डे से घर जा रहा था। इसी बीच पेट्रोल पंप के पास वाजिद खेल मोड़ पर रिजवान उर्फ लाला, भूरे, तारिक, यासीन और फूलमियां व इनके छह साथी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने हमला बोलते हुए सुहेल पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लग जाने से सुहेल घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed