फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firing on people protesting, one injured

Hardoi News: विरोध जता रहे लोगों पर फायरिंग, एक घायल

Sat, 28 Sep 2024 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Firing on people protesting, one injured
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव में विरोध जताने गए लोगों पर ई-रिक्शा चालक ने अपने घर की छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग की। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम फतेपुर शिव गुलाम निवासी सुबोध कुमार तहसील में मुंशी का कार्य करता है। वह गांव के राजपाल व मिथलेश के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में ग्राम बददापुर के पास बाइक का पहिया पंक्चर हो गया। इसी बीच धर्मापुर गांव निवासी रजनीश उर्फ नन्हें ई-रिक्शा लेकर उधर से गुजरा। सुबोध ने राजपाल व मिथलेश को ई-रिक्शा में बिठाने को कहा लेकिन चालक ने बैटरी डाउन होने का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर सुबोध अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ धर्मापुर गांव विरोध जताने गया। जहां पहले तो दोनों पक्षों में गाली गलौच हुआ, फिर ई-रिक्शा चालक रजनीश उर्फ नन्हे अपने घर की छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग करने लगा। इसमें सुबोध के चाचा संतोष के पीठ व सिर में छर्रे लग गए। परिजन घायल को लेकर देर रात सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिकी के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed