{"_id":"6043bebb8ebc3e5926537acb","slug":"firing-in-garbage-dispute-one-injured-hardoi-news-knp616047619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विवाद में फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने के विवाद में फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन
फोटो-2-जिला अस्पताल में संतोष सिंह का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
पचदेवरा। ग्राम कूड़ी में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। पैर में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ा निवासी संतोष सिंह (43) खेती करता है। पिछले दिनों उसके खेत से मिट्टी खोदकर चकरोड पर डाली गई थी। इसके कारण संतोष के खेत में गड्ढा हो गया था।
गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह काफी समय से उनके खेत में हुए गड्ढे में घूरा डाल रहे थे। मना करने पर आए दिन झगड़ा करते थे। शनिवार की सुबह संतोष खेत में ही था और इसी दौरान ज्ञानेंद्र वहां कूड़ा डालने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया तो संतोष के ज्ञानेंद्र के परिवार के अंकित, शिवेंद्र और राजेश भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने लाठी डंडे चलाने के बाद फायरिंग कर दी।
पैर में गोली लगने से संतोष सिंह वहीं घायल होकर गिर पड़े और मौके पर अफरा तफरी मच गई। संतोष के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।
पचदेवरा प्रभारी निरीक्षक विवेक मौर्य ने बताया कि संतोष की तहरीर पर ज्ञानेंद्र, अंकित, शिवेंद्र और राजेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।