{"_id":"5f1335428ebc3e63cf370a41","slug":"firing-in-dispute-5-arrested-hardoi-news-knp5719507185","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरा डालने के विवाद में फायरिंग, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूरा डालने के विवाद में फायरिंग, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम बारी में ग्राम समाज की भूमि पर घूरा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पास तमंचा और कारतूस बरामद होने पर जेल भेज दिया गया, जबकि चार के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
ग्राम बारी में कमल किशोर पुत्र ओम प्रकाश और आमोद बाबू पुत्र राम प्रकाश का मकान पास में है। इनके घर के पास ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी है। दोनों पक्षों के लोग यहां घूरा डालते हैं। शनिवार सुबह आठ बजे घूरा डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
एक पक्ष ने फायरिंग की तो किसी ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कमल किशोर पुत्र ओम प्रकाश, रामजी पुत्र कमल किशोर व शिव किशोर पुत्र राम नरेश और दूसरे पक्ष से आमोद बाबू व उनके पुत्र रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया कि रविकांत के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इसलिए उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।