{"_id":"63c433fd9ff3a72c853bc215","slug":"fired-on-the-son-of-former-pradhan-hardoi-news-knp738998236-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पूर्व प्रधान के पुत्र पर किया फायर, आरोपी अनियमितता की शिकायत पर था खफा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पूर्व प्रधान के पुत्र पर किया फायर, आरोपी अनियमितता की शिकायत पर था खफा, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 16 Jan 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के मरई गांव में गोशाला की शिकायत करने से खफा प्रधान के पुत्र ने पूर्व प्रधान के पुत्र पर फायर कर दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मरई निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र रामगोपाल ने बीते दिनों गांव में संचालित गोशाला में अनियमितता की शिकायत की थी।
विज्ञापन
इससे प्रधान का पुत्र जमील नाराज था। रविवार सुबह वह तमंचा लेकर पूर्व प्रधान के घर में घुस गया। उसने घर में बैठे रामगोपाल पर फायर कर दिया। जमील के हाथ में तमंचा देख भागे रामगोपाल ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इधर गोली चलने की आवाज सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का आपसी विवाद सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन