फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firecrackers being transported in a pickup truck; police nab six people.

Hardoi News: पिकअप में भरकर ले जा रहे थे पटाखे, पुलिस ने छह को पकड़ा

Thu, 01 Oct 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers being transported in a pickup truck; police nab six people.
हरपालपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर हरपालपुर-सवायजपुर मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप में लदी भारी मात्रा में आतिशबाजी जब्त की। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया। वाहन में चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक दीपक कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि पुलिस टीम गंगा एक्सप्रेसवे की हरपालपुर-सवायजपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सवायजपुर की तरफ से आ रही पिकअप को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पिकअप में अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया घटवासा निवासी चालक दुर्गेश के अलावा हरपालपुर कस्बा निवासी शिवम शुक्ला, आर्यन शुक्ला, अमित कुमार, राहुल कुमार और जोधनपुरवा निवासी अवनीश कुमार सवार मिले। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बाहर से पटाखे लाकर बाजार में बेचते हैं। पिकअप के डाले से विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी के कुल 39 बड़े गत्ते बरामद हुए। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल कल्याण सिंह, राजाबाबू, सुमित कुमार और मोहित सिंह आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed