फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire rains, growing thirst

बरसने लगी आग, बढ़ रही प्यास

Wed, 20 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 20 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire rains, growing thirst
बाजार में सुराही। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मौसम के तेवर और तीखे हो गए हैं। बुधवार को पारा एक डिग्री और चढ़ कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आसमान से आग बरसने जैसा अहसास हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर भी खिसकना शुरू हो गया। हैंडपंपों से पानी की जगह सांय सांय की आवाज आने लगी है। तालाबों और पोखरों के सूखने से पशु पक्षियों के लिए भी पेयजल की समस्या शुरू हो गई। किसानों को पालतू जानवरों के पेयजल के लिए विशेष प्रबंध करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


तेज धूप के चलते भीषण गर्मी का अहसास हुआ। गर्म हवाओं से लोगों के चेहरों की रंगत उड़ी रही। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम के समय में भी कोई खास राहत नहीं मिल पाई। धूप में निकलने वाले लोग अपने को बचाने के लिए जतन करते देखे गए। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं।  
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ गर्म हुआ ठंडक का बाजार
गर्मी बढ़ने के साथ शीतलता देने वाले उपकरणों आदि का बाजार भी गर्म हो गया है। लोग ठंडक के लिए एसी, कूलर, पंखे आदि की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में एसी, फ्रिज व कूलर की दुकानें सज गई हैं। वहीं, पंखों एवं मटका, सुराही की दुकानों में भी भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed