{"_id":"6217bef76506bd5ca22733f0","slug":"fire-in-sugarcane-field-six-bighas-of-crop-burnt-hardoi-news-knp682385935","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में लगी आग, छह बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में लगी आग, छह बीघा फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दो किसानों का छह बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी राकेशचंद्र मिश्र और विवेक मिश्र के खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। बृहस्पतिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत मेें आग लग गई। खेतों से आग की लपट और धुआं उठता देख गांव में भगदड़ मच गई।
काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों ने ग्रामीणों की मदद से निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग का बिकराल रूप होने के चलते काफी देर आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
एक घंटे की मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जब तक दोनों किसानों का छह बीघा गन्ना जलकर राख हो चुका था। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।