फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire extinguishes nearly six lakh items of eight shops

आग से आठ दुकानों का करीब छह लाख का सामान राख

Wed, 19 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 19 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguishes nearly six lakh items of eight shops
आग से जला समान। - फोटो : amarujala

हरदोई।  शहर कोतवाली के मोहल्ला आलू थोक में सोमवार देर रात लगी आग की चपेट में आकर आठ दुकानदारों की गुमटी समेत सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार सुबह पुलिस के न आने पर लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। दुकानदारों के अनुसार करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण जहां एक ओर ऊपर से निकले बिजली के तारों के आपस में लड़ने के बाद निकली चिंगारी बताया जा रहा है वहीं पीड़ितों ने अज्ञात पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक में सांडी चुंगी के पास दुकानदारों ने लकड़ी के खोखे में सामान रखा था। दुकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। सोमवार रात करीब दो बजे लाइन के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली आग की चिंगारी लकड़ी के खोखे पर गिर गई। इससे आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आस-पास के घरों के लोगों ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर दुकानदार व मोहल्लावासी पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। सूचना के करीब 45 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। तब तक आग ने कई दुकानाें को अपनी चपेट में ले लिया था।

विज्ञापन

 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर हरिश्ंचद्र की कोल्डड्रिंक व बारदाना समेत करीब 25000 हजार का सामान जल गया। इसी तरह रामेश्चर गुप्ता की परचून की दुकान का करीब दो लाख का सामान, डब्बू की गुमटी व कोल्डड्रिंक समेत करीब 15000 का सामान, सुखदेव की सब्जी की गुमटी का करीब 40000 हजार का सामान, डोरीलाल साइकिल की दुकान के टायर ट्यूब समेत करीब 20000 हजार का सामान, रामसेवक की साइकिल की दुकान का सामान और 20 रिक्शा समेत करीब ढाई लाख का सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके साथ ही राजपाल की पान की गुमटी सामान समेत जल गई। दुकानदारों ने रात में ही पुलिस को भी सूचना दी थी। इस पर यूपी-100 पुलिस की टीम रात में पहुंची थी। जबकि सुबह करीब 9 बजे तक नुकसान की पड़ताल करने कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची। इस पर गुस्साए दुकानदारों ने मोहल्लावासियों के  साथ सांडी-हरदोई पर ड्रम आदि रखकर जाम लगा दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि आग लगी नहीं बल्कि किसी ने लगा दी है। जिसकी जांच होनी चाहिए। इससे दोनों तरफ से वाहनों क ा आवागमन बंद हो गया। सूचना पर कोतवाल कमलेश नारायण पांडे और महिला थाने की पुलिस पहुंची।

 

कोतवाल ने दुकानदारों को समझा-बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया।  कोतवाल ने दुकानदारों से नुकसान की जानक ारी ली। क ोेतवाल ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। इसके अलावा जो अन्य आरोप लगे हैं उनकी भी जांच की जाएगी।

 

 देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में मंगलवार को शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर छप्पर के नीचे बंधे दो मवेशी जिंदा जल गए और दो झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।


 देहात क ोतवाली के नयागांव निवासी कमर मोहम्मद के घर छप्पर के पास से घर क ो कनेक्शन गया है। मंगलवार को कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई।

 

आग की लपटें उठती देख कमर मोहम्मद ने शोर मचा कर लोगों को बुलाया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी।

 

दमकल कर्मियों के पहुंचने तक ग्रामीणों न छप्पर के नीचे से मवेशी निक ालने का प्रयास शुरू किया। सूचना के कुछ समय बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

 

जब तक आग पर काबू पाया गया। छप्पर के नीचे बंधी कमर मोहम्मद की भैंस मुन्ना की पड़िया जिंदा जल गई। इसके साथ ही दो अन्य मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की सूचना पर पशु चिकित्सक और राजस्वकर्मी ने नुकसान की पड़ताल की है।


देहात कोतवाली के पूरा बहादुर गांव निवासी मलिख क ी बेटी कल्पना (18) मंगलवार को आंगन में चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान छत का छज्जा चूल्हे पर चढ़े बर्तन पर गिर गया।

 

इससे चूल्हे की आग ने उसके कपड़ों को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed