फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire extinguished offices without gas !

दफ्तरों की आग बिना गैस बुझेगी!

Sat, 13 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 13 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire extinguished offices without gas !

जिले के सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे

विज्ञापन
है। सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं, पर जनपद के किसी भी कार्यालय में आग से सुरक्षा को कोई बेहतर इंतजाम नहीं हैं। हालांकि, विकास भवन में कुछ अग्निशमन यंत्र लगे तो हैं, पर वह भी सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं।

विकास भवन में अग्निशमन यंत्र करीब चार वर्ष पूर्व लगाए गए थे। इनको लगाने के बाद प्रयोग तो नहीं हुआ, पर यंत्रों की गैस भी एक बार भी नहीं बदली गई। इतना ही नहीं विकास भवन के बरामदे को छोड़ पूरे भवन में डीपीओ कार्यालय को छोड़ अन्य कहीं भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं।

ऐसे में आग लगने पर कोई बड़ी घटना हो सकती है, जिसमेें फौरी तौर पर रोकथाम के कोई इंतजाम मौजूद नहीं है। सरकारी कार्यालय में अग्निशमन यंत्रों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। उधर, जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर वर्ष 2011 में चार फरवरी को आईं आईएएस अधिकारी चैत्रा वी ने विकास भवन में अग्निशमन यंत्र लगाने पर जोर दिया था।

उनकी पहल पर ही विकास भवन के कारीडोर में अग्निशमन यंत्र लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने ही सभी अधिकारियों को यंत्र लगाने के निर्देश दिए थे, पर सिर्फ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ही अग्निशमन यंत्र लगवाया, पर चार जून 2011 को उनका स्थानांतरण होने के बाद अन्य किसी अधिकारी ने कोई प्रयास नहीं किए।

इसके अलावा तत्कालीन सीडीओ चैत्रा वी ने अग्निशमन यंत्र लगवाने के बाद सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण लेने के भी निर्देश दिए थे। चैत्रा वी के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी ने सभी को प्रशिक्षण तो दिया, पर प्रशिक्षण को चार वर्ष बीत गए और अब तो कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताई गई बारीकियां भी याद नहीं रह गईं होंगी।

उधर, विकास भवन के विकास विभाग और डीपीओ कार्यालय को छोड़ अन्य कहीं पर भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। इसके बावजूद विकास भवन में करीब एक दर्जन कार्यालयों का संचालन हो रहा है। ऐसे में मामूली हादसा बड़ा रूप भी ले सकता है। वहीं विकास भवन के बाहर जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी अग्निशमन यंत्र बमुश्किल ही देखने को मिलते हैं। जिसको लेकर अफसरों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed