फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire broke out due to short circuit in bullion and clothing shop, loss of Rs 1 crore

Hardoi News: सराफा और कपड़ों की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, एक करोड़ का नुकसान

Sun, 30 Jun 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in bullion and clothing shop, loss of Rs 1 crore
कछौना। कछौना कस्बे के तारा मार्केट स्थित सराफा और कपड़ाें की दुकान में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

घटना का पता तब चला जब दुकान के शटर के नीचे से धुआं और लपटें निकलने लगीं। आसपास ठेली लगाने वालों ने घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी। कुछ देर बाद दुकान मालिक के परिजन मौके पर पहुंचे और शटर तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने एक करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।
मूलरूप से कस्बे के तिलकनगर निवासी प्रफुल्ल कुमार गुप्ता की दुकान प्रफुल्ल ज्वैलर्स और वस्त्रालय के नाम से तारा मार्केट में है। यहां फर्नीचर का काराेबार भी होता है। प्रफुल्ल कुमार गुप्ता समेत परिवार के पांच लोग संयुक्त रूप से दुकान संचालित करते हैं। सभी लोग लखनऊ से रोज आवागमन करते हैं। शनिवार को बाजार की बंदी होने के कारण शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद कोई मालिक शनिवार सुबह नहीं पहुंचा। इसी बीच सुबह 10 बजे शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

जानकारी पर प्रफुल्ल के परिवार के ही लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों और दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रफुल्ल कुमार गुप्ता के परिवार की ही शालिनी गुप्ता ने लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान घटना में होने का दावा किया है। घटना का पता चलने पर क्षेत्रीय लेखपाल राहुल शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने भी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजी है। दुकान के संचालकों में शामिल शैलेंद्र गुप्ता ने घटना की तहरीर कछौना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के मुख्य शटर में ताला डलवाकर शैलेंद्र गुप्ता शुक्रवार रात लखनऊ चले गए थे। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण वह कछौना नहीं आए। घटना का पता चलने पर शटर खोलने की कवायद शुरू हुई तो पता चला कि चाबी शैलेंद्र के पास है। यही वजह रही कि आग बुझाने के लिए दुकान का शटर तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed