फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire broke out due to bursting of gas pipe in GGIC

Hardoi News: जीजीआईसी में गैस का पाइप फटने से लगी आग

Sat, 19 Aug 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to bursting of gas pipe in GGIC
संडीला। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के रसोई घर में शुक्रवार को मिड्डे मील बनाए जाने के दौरान सिलिंडर से चूल्हे को जोड़ने वाली पाइप फट जाने से आग लग गई। मौके पर मौजूद महिला शिक्षकों ने अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग को काबू में कर लिया। घटना में लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर में हरदोई रोड पर बस अड्डा चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर काॅलेज है। शुक्रवार को काॅलेज के रसोईघर में एमडीएम बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान जब रसोइया ने गैस जलाई तो चूल्हे से पाइप निकल गया और आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। रसाेइया ने शोर मचाया तो स्कूल में मौजूद शिक्षिका पूजा उपाध्याय और सताक्षी तिवारी ने आग बुझाने की कोशिश की। अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग को काबू में किया। इसी दौरान घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी गई, तो विभागीय टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग को पूरी तरह शांत कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ. अंजू सिंह ने बताया कि आग लगने से एक कुकर, एक लकड़ी की अलमारी, पानी की टंकी, रसोई घर की वायरिंग जल गई और छत चिटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed