{"_id":"64e263a9febfd18ffb08c474","slug":"fir-on-vdo-and-the-then-head-for-payment-without-getting-work-done-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2363-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिना काम कराए भुगतान में वीडीओ व तत्कालीन प्रधान पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिना काम कराए भुगतान में वीडीओ व तत्कालीन प्रधान पर एफआईआर
विज्ञापन
संडीला। ग्राम पंचायत गोसवा डोंगा में काम कराए बिना ही भुगतान के मामले में निलंबित किए गए ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सहित तत्कालीन प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इससे जुड़ी खबर को प्रकाशित किया था। संडीला बीडीओ ने मामले काे संज्ञान लेते हुए दोनों के विरुद्ध कोतवाली संडीला में शासकीय राशि के गबन की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
संडीला बीडीओ राजीव गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गोसवा डोंगा में चालू वित्तीय वर्ष में 09 मई 2023 को मेसर्स माता जी ट्रेडर्स के नाम से 5,14,408 रुपये का भुगतान किया गया था। यह भुगतान इंटरलॉकिंग लगवाए जाने की वर्क आईडी पर निकाला गया जबकि, मौके पर कोई काम नहीं कराया गया है। इसके लिए तत्कालीन प्रधान अंकित कुमार व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी देशराज गौड़ का उत्तरदायित्व तय किया गया है। इन लोगों के ही विरुद्ध ही एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बताया गया कि निलंबित वीडीओ देशराज गौड़ वर्तमान में विकास खंड अहिरोरी में तैनात हैं। जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि वीडीओ देशराज गौड़ व तत्कालीन प्रधान अंकित कुमार ने गोसवा डोंगा गांव में सिकंदर के हाता से सूबेदार के घर तक इंटरलॉकिंग नहीं लगवाई थी। इसी आरोप में वीडीओ देशराज गौड़ को निलंबित करते हुए हरियावां ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।