फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR lodged on Mahari Pradhan and secretary on housing scheme

आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी प्रधान और सचिव पर एफआईआर

Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on Mahari Pradhan and secretary on housing scheme
प्रतीकात्मक
कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत महरी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ अपात्राें को देने की पुष्टि जांच में हो गई है। जांच अधिकारी की आख्या के आधार पर जिलाधिकारी ने महरी की ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए थे। बुधवार शाम खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर बघौली थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बीते वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत महरी में लोगों को लाभान्वित किया गया था। कुछ दिन पूर्व परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार यादव को जानकारी मिली थी कि गांव में कुछ अपात्राें को भी सुविधा शुल्क लेकर लाभान्वित कर दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच ब्लाक के एडीओ पंचायत और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से कराई गई थी।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक की माने तो जांच रिपोर्ट में 10 अपात्रों को लाभान्वित किए जाने की पुष्टि हुई थी। अपात्राें को लाभ दिए जाने का पूरा मामला मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान अंजू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने बघौली थाने में ग्राम प्रधान अंजू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी है। ग्राम प्रधान अंजू सिंह छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं।


खाताें पर लगाई रोक
परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गांव में कुल 39 लाभार्थी थे। इनमें से 10 अपात्र निकले हैं। फिलहाल सभी लाभार्थियाें के बैंक खातों से धनराशि आहरित करने पर रोक लगा दी गई है। इस बाबत संबंधित बैंक के जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed