फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   How to make sanitary pads without a machine; access to resources can boost income

Hardoi News: मशीन के बिना कैसे बनाएं सेनेटरी पैड, संसाधन मिलें तो बढ़े आय

Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
How to make sanitary pads without a machine; access to resources can boost income
फोटो-32-पांडेयपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बात सुनते एडीओ ब्रजेश श्रीवास्तव। संवाद
सवायजपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं की बैठक बृहस्पतिवार को पांडेयपुर के पंचायत घर में हुई। इस दौरान समूह की महिलाओं ने पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आमदनी में बढ़ोतरी न होने का मामला उठाया।
विज्ञापन

पंचायत घर में हुई बैठक में प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सविता पाल ने कहा कि उनका समूह दोना पत्तल बनाने का काम करता है। पर्याप्त संसाधन न होने के कारण समूह की आय नहीं बढ़ पा रही है। समूह सखी संध्या देवी ने कहा कि गांव में समूह की महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाने के लिए कच्चा माल मिल रहा है लेकिन मशीन न होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

उन्होंने सेनेटरी पैड बनाने के लिए मशीन दिलाने की मांग की। बैठक में पहुंचे एडीओ ब्रजेश श्रीवास्तव ने महिलाओं की बात जिला मुख्यालय के अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रशासक कमला देवी, सिद्धार्थ कुमार, मोनिका कटियार, हरिवंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed