फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR lodged against husband and mother-in-law for murder of married woman

Hardoi News: विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और सास ससुर पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and mother-in-law for murder of married woman
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर पर पिटाई कर हत्या करने और फिर शव लटका देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


कल्याणखेड़ा मजरा महीठा निवासी रमेश ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि 10 साल पहले बेटी किरन (30) की शादी वृंदावन निवासी सुशील के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सुशील, ससुर प्रसाद और सास बिटोला, तरह-तरह से किरन को प्रताड़ित करते थे। सुशील दूसरी शादी करने की नीयत से जान से मारने की धमकी देकर किरन को घर से भगाता रहता था।
विज्ञापन

बताया कि 30 दिसंबर को किरन अपने पति सुशील के साथ मायके आई थीं। उसी दिन वापस चली गई थीं। आरोप है कि 31 दिसंबर की सुबह सुशील, प्रसाद और बिटोला ने पीट-पीटकर किरन की हत्या कर दी और शव गांव के दक्षिण में एक पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed