{"_id":"5ee3c2d48ebc3e42cb0e1515","slug":"fir-filed-if-encroachment-found-hardoi-news-knp5652117146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहा-चुंगी के 50 मीटर परिधि में अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहा-चुंगी के 50 मीटर परिधि में अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
सिनेमा चौराहा पर ईओ से जानकारी लेते डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। चौराहों और चुंगी के पास 50 मीटर की परिधि में अतिक्रमण मिलने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। इसके अलावा वाहनों की गलत पार्किंग पर उन्हें सीज करने की बात भी ईओ और शहर कोतवाल से कही है।
शुक्रवार को डीएम पुलकित खरे और एसपी अमित कुमार ने शहर का भ्रमण किया। जुमे की नमाज के मद्देनजर अंजुमन इस्लामियां मस्जिद सहित अन्य जगहों का निरीक्षण दोनों अधिकारियों ने किया। इस दौरान बड़ा चौराहा और सिनेमा चौराहे पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला और शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि किसी भी चौराहे और चुंगी के आसपास 50 मीटर की परिधि में अतिक्रमण न होने दें। किसी भी प्रकार की ठेली आदि भी न लगने दी जाए। चौराहों और मार्गों पर बेतरतीब ढंग से खड़े मिलने वाले वाहनों का चालान कर सीज करने के निर्देश दिए। एसपी अमित कुमार ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण न होने दें। इस दौरान एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना भी मौजूद रहे।