फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against Anganwadi worker employed for 26 years using forged educational records.

Hardoi News: फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के सहारे 26 साल से नौकरी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर प्राथमिकी

Fri, 25 Sep 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
FIR against Anganwadi worker employed for 26 years using forged educational records.
हरदोई। बाल विकास पुष्टाहार विभाग में फर्जी अभिलेखों के सहारे पिछले 26 साल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी कर रहीं पूर्व प्रधान की पत्नी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी की शिकायत पर फर्जीवाड़े के आरोप में प्राथमिकी भी बेहटागोकुल थाने में दर्ज की गई है। खास बात यह है कि पूरे मामले की शिकायत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की देवरानी ने ही दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा निवासी कमला सिंह की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में वर्ष 2000 में हुई थी। नियुक्ति के समय उनके पति अनिल कुमार सिंह ग्राम प्रधान थे। अक्तूबर 2025 में कमला सिंह की देवरानी राजरानी ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के सहारे नौकरी पाने का आरोप लगाया गया था। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने 28 अक्तूबर 2025 को शिव संकट हरण महाविद्यालय सकाहा को पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल के समकक्ष) के अंकपत्र भेजकर सत्यापन आख्या मांगी। 15 नवंबर 2025 को महाविद्यालय की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 1988 में अनुक्रमांक संख्या 31045 में कमला सिंह का नाम दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

इस अनुक्रमांक पर सकाहा निवासी मालती पुत्री रामपाल सिंह का नाम दर्ज है। सत्यापन आख्या मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से पत्रावली चलती रही और इसी क्रम में कमला सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अब जिलाधिकारी के आदेश पर बावन की बाल विकास परियोजना अधिकारी सारिका सिंह ने कमला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed