फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fingers were pressed with a pliers, clothes of the dead body were changed after the murder

Hardoi News: प्लास से अंगुलियां दाबीं, हत्या के बाद बदल दिए शव के कपड़े

Thu, 29 Aug 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fingers were pressed with a pliers, clothes of the dead body were changed after the murder
पाली। पाली थाना क्षेत्र के रहतोरा गांव में पति ने पत्नी की हत्या से पहले उसके साथ बर्बरता करने में कसर नहीं छोड़ी। घटना के समय घर में मौजूद मृतका की बड़ी बेटी ने सीओ की मौजूदगी में जो कुछ भी बताया वह सिहराने वाला है। बेटी का दावा है कि पिता ने प्लास से मां की अंगुलियों पर कई वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

महिला की मौत सिर के पिछले हिस्से में कान के ऊपर की हड़्डी टूट जाने के कारण हुई है। पूरे शरीर में चोटों के 12 निशान मिले हैं। हत्या के बाद पति ने शव के कपड़े भी बदल दिए थे।रहतोरा निवास ब्रजेश ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी विनीता की पीटकर हत्या कर दी थी। मृतका की बड़ी बेटी जिसकी उम्र महज 12 साल है, ने सीओ अनुज मिश्रा को मौके पर पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

बच्ची ने पुलिस को बताया कि हवा बयार के चक्कर में मां की तबीयत अक्सर बिगड़ जाती थी। इसको लेकर पिता ब्रजेश नाराज रहते थे और झाड़ फूंक कराने ले जाते थे। मंगलवार रात भी एक धार्मिक स्थल से वापस आने के बाद ब्रजेश और विनीता के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान ब्रजेश ने पहले प्लास से विनीता की उंगलियां दाबीं, इसके बाद डंडे और लोहे की फुकनी से कई वार विनीता पर किए। इसके कारण विनीता की मौत हो गई। विनीता मैक्सी पहने थी। इसमें खून लग जाने के कारण ब्रजेश ने शव के कपड़े भी बदले। खून से सनी मैक्सी दूसरे कमरे में पुलिस को पड़ी मिली। मृतका के पांच बच्चे हैं और वह चार माह की गर्भवती भी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed