फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Financial and administrative rights of Mahitha Pradhan seized

Hardoi News: अनियमितता पर महीठा प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी सीज

Wed, 01 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 01 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Financial and administrative rights of Mahitha Pradhan seized
महीठा प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज
विज्ञापन

- डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांव में कराए गए विकास और निर्माण कार्यों की जांच में अनियमितता की पुष्टि पर जिलाधिकारी ने महीठा प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। उन्होंने पंचायत सचिव के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी है।
डीएम एमपी सिंह ने यह कार्रवाई विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत महीठा की प्रधान गीता देवी के खिलाफ की है। गांव निवासी विशाल द्विवेदी ने लोकायुक्त एवं उन्हें शिकायती पत्र दिया था। इस पर भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम और राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के सहायक अभियंता से सितंबर 2022 में जांच कराई थी। बताया गया कि 14 लाख रुपये से बनवाई गई डा. भीमराव आंबेडकर स्मृति वाटिका में सामग्री का भुगतान प्रधान गीता देवी के पुत्र शिवम को किया गया था। ऐसे ही एक कार्य को पांच भागों में बांटकर कराके अनियमितता की गई।डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि विनोद के घर से इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण में श्रमिकों का विवरण अभिलेखों में नहीं मिला, शिवम के नाम पर 3,280 रुपये का वाउचर लगा मिला।
विज्ञापन

हैंडपंपों के रीबोर पर खर्च राशि के संबंध में हैंडपंपों के स्थल नहीं बताए गए थे। सामुदायिक शौचालय प्रयोग में नहीं था। जांच टीम ने शासकीय धनराशि का दुरुपयोग होने की रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान गीता देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी सुचेता यादव को नोटिस दिया गया था। इसका प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया है। इस पर डीएम ने पंचायतीराज अधिनियम के तहत प्रधान गीता देवी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। इसके साथ ही भरावन बीडीओ को आदेश दिए हैं कि ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्यीय समिति का गठन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed