{"_id":"68d037cf7de3025c9b0c617c","slug":"finance-company-agent-dupes-woman-of-rs-175-lakh-report-filed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137768-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने महिला से हड़पे 1.75 लाख रुपये , रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने महिला से हड़पे 1.75 लाख रुपये , रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरपालपुर। फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने ऋण खत्म कराने के नाम पर महिला से 1.75 लाख रुपये ले लिए। यह रुपये महिला के ऋण खाते में जमा ही नहीं कराए। वापस मांगने पर टरकाता रहा। अब महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बहेलियनपुरवा गांव निवासी रामादेवी ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मेें बताया कि उसने सवायजपुर की एक एजेंसी से वर्ष 2020 में ट्रेक्टर खरीदकर एलटी कंपनी से फाइनेंस कराया था। रामा का दावा है कि फाइनेंसर ने बताया कि ट्रैक्टर की कुल कीमत 6,59,672 रुपये है। इसमें से उसने 1.60 लाख रुपये जमा कर दिए। 12,500 रुपये प्रति माह की किस्त जमा करने को बताया गया था। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के एजेंट राहुल और अमित हर माह किस्त का पैसा देकर उसे रसीद दे देते थे।
अप्रैल 2023 में अमित उसके घर आया। बताया कि कंपनी की तरफ से ऑफर चल रहा है। अगर वह शेष बची सभी किस्तों की कुल धनराशि 1.75 लाख रुपये जमा कर देगी तो उसे एनओसी मिल जाएगी। इस पर उसने अमित सिंह को रुपये देकर वीडियो भी बना लिया। बाद में अमित ने रसीद नहीं दी। फाइनेंस एजेंट विशाल ने बताया कि खाता अभी चल रहा है और कोई भुगतान जमा नहीं हुआ है। इस पर रामादेवी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि अमित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।