फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fertilizer will be distributed from today

68 सहकारी समितियों को भेजी गई 2640 मीट्रिक टन खाद

Sun, 23 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
fertilizer will be distributed  from today
हरदोई। जनपद में खाद की किल्लत कम करने की कवायद असर दिखाने लगी है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर 68 सहकारी समितियों को 2640 मीट्रिक टन खाद आवंटित कर दी गई है। सहकारी समितियों को सोमवार से ही खाद वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले हुई झमाझम बारिश ने विभिन्न फसलों की सिंचाई की जरूरत पूरी कर दी थी। ऐसे में किसानों को जल्द खेतों में खाद डालने की जरूरत थी। खाद के लिए सहकारी समितियों का रुख करने वाले किसानों को निराशा हाथ लगी, तो खुले बाजार में खाद लेने पहुंचे किसानों को तीन सौ रुपये से भी ज्यादा कीमत प्रति बोरी चुकानी पड़ी। इसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी और किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ा। किसानों की समस्याओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आला अफसरों से वार्ता कर जिले में खाद की व्यवस्था कराई। अब जनपद में खाद आ गई है और सोमवार से इसका वितरण केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद वितरण, हर किसान को फिलहाल दो बोरी ही
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई गई खाद का वितरण स्टॉक का सत्यापन करने के बाद ही करने के निर्देश दिए हैैं। स्टॉक का सत्यापन करने के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी सत्यापन कर आख्या भी उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने खाद वितरण से संबंधित आदेशों में स्पष्ट किया है कि यथासंभव हर किसान को दो-दो बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाए। मंशा ये है कि कोई भी किसान खाद से वंचित न रहे। अक्सर देखने में आता है कि भविष्य में संकट की आशंका पर कुछ किसान खाद का भंडारण करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों वार इतनी भेजी गई खाद
साधन सहकारी समिति पचकोहरा को 28.500 मीट्रिक टन, सकरा समिति को 45 मीट्रिक टन, साधन सहकारी समिति टड़ियावां को 31.500 मीट्रिक टन, पीसीएफ टड़ियावां को 54 मीट्रिक टन, साधन सहकारी समिति उमरा ब्यौरापुर समिति को 13.500 मीट्रिक टन, पीसीएफ बघौली 54 मीट्रिक टन, साधन सहकारी समिति टोलवा आट को 31.500 मीट्रिक टन, करीमनगर को 31.500 मीट्रिक टन, शाहाबाद देहात को 18 मीट्रिक टन, शाहपुर नाऊ को 31.500 मीट्रिक टन, सहरुआ पिस्तिया को 18 मीट्रिक टन, सरॉय राघौ को 18 मीट्रिक टन, असमधा को 13.500 मीट्रिक टन, चौसान को 13.500 मीट्रिक टन, एचके पीसीएल को 13.500 मीट्रिक टन, क्रय विक्रय सहकारी समिति हरदोई को 54 मीट्रिक टन, पीसीएफ संडीला को 54 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई गई है। शाहाबाद इफको केंद्र को 300 मीट्रिक टन खाद भेजी गई है।
इन समितियों को कुल 40.500 मीट्रिक टन खाद
साधन सहकारी समिति सुरसा, भदैचा, बावन, सकतपुर, उनौती, अयारी, बम्हनाखेड़ा, बेहटा मुतर्जावक्श, कोट गड़ेउरा, आमतारा, हरपालपुर, बरंडारी, भिठाई, बाबटमऊ, दारूकुईयां, पुरवायां, आदमपुर, डीसीएफ सांडी, पीसीएफ सांडी, साधन सहकारी समिति कछौना पतसेनी, गौसगंज, अहीर, सांक, जामू, मोहम्मदापुर, गोड़वा, सरेहरी, खरिका और जिला सहकारी फेडरेशन हरदोई को 40.500 मीट्रिक टन खाद भेजी गई है।

यहां 27 मीट्रिक टन उपलब्धता
साधन सहकारी समिति बेरुआ, निजामपुर, न्यौली सरैया, पुरवा, फतियापुर, अस्यौली, पेड़ा, मंसूरनगर, आगमपुर, पीसीएफ शाहाबाद, साधन सहकारी समिति लोना चेना, पलिया में कुल 27 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed