फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Female doctor cut the veins of her wrists, sprinkled diesel on herself, set her on fire, died

Hardoi News: महिला डाॅक्टर ने कलाइयों की नसें काट खुद पर डीजल छिड़क लगाई आग, मौत

Fri, 29 Sep 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Female doctor cut the veins of her wrists, sprinkled diesel on herself, set her on fire, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला रोड निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक ने दोनाें हाथों की नसें काटने के बाद खुद पर डीजल छिड़कर आग लगा ली। घटना में चिकित्सक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पति की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आयुर्वेदिक चिकित्सक पिछले कई वर्ष से अवसाद में थीं।
शहर के धर्मशाला रोड निवासी कार्तिकेय गुप्ता चार्टड एकाउंटेंट हैं। शहर में ही उनका कारोबार भी है। उनकी पत्नी सारिका गुप्ता (45) आयुर्वेदिक चिकित्सक थीं। उनकी तैनाती जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में थी। शुक्रवार की दोपहर उनके पति कार्तिकेय गुप्ता मकान के पास ही स्थित अपने कपड़ों के शोरूम पर चले गए थे। दो बेटियों में से छोटी बेटी स्कूल गई हुई थी।
विज्ञापन

घर में सारिका अकेली थी। इसी बीच सारिका मकान की छत पर गईं और वहां दोनों कलाइयों की नसें काट लीं। इसके बाद उन्होंने खुद पर डीजल छिड़क लिया और आग लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब छोटी बेटी स्कूल से घर आई। घर में मां को न देखकर उसने अपने पिता को बताया। इसके बाद पिता और पुत्री सारिका को खोजते हुए छत पर पहुंचे, तो वहां सारिका का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारिका झुलसी हुई थी और उसके दोनों हाथों की कलाइयों से खून बह रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, तो शहर कोतवाल संजय पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार और सीओ सिटी एसके सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पिछले कई वर्ष से सारिका अवसाद में थी। घर के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। पूरा मामला खुदकुशी का है। सारिका का उपचार भी कई चिकित्सकों के पास चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed