फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fecal Sludge Treatment Plant to be built in Shahabad

Hardoi News: शाहाबाद में बनेगा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट

Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fecal Sludge Treatment Plant to be built in Shahabad
हरदोई। शाहाबाद नगर को एक बड़ी सौगात मिली है। शहर को क्लीन शहर बनाने के लिए पालिका फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेगी। इसके लिए आवश्यक भूमि का चयन करके डीपीआर तैयार कर जल्द केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय-2.0 के तहत नगर पालिका परिषद शाहाबाद को चयनित किया गया है। इसके तहत यहां पर यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट की स्वीकृति दी गई है। अब यहां के अनुपयोगी और गंदे पानी को साफ कर फसलों की सिंचाई में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रदेश के 139 नगरीय निकायों में यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट को स्वीकृति दी गई है। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के शामिल होने से यहां पर अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निकाय क्षेत्र के रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाले पानी को शोधित करते हुए किसी जलाशय, तालाब में संरक्षित किया जा सकेगा। इससे जहां भू-गर्भ जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं खेतों की सिंचाई का काम किया जाएगा।

डीएम एमपी सिंह ने बताया कि शासन ने इस कार्य की जिम्मेदारी उप्र जल निगम नगरीय को सौंपी है। शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी को एसटीपी की स्थापना के लिए 55 गुणा 100 मीटर भूमि को चिह्नित कराते हुए डीपीआर तैयार कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed