फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fci godam

रेलवे की 2.7 हेक्टेयर भूमि पर एफसीआई बनाएगी गोदाम

Mon, 17 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
fci godam
फोटो-24- अटवा कुरसठ हॉल्ट स्टेशन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। रेलवे ने देशभर में रेलवे स्टेशनों के पास खाली पड़ी भूमियों को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के सुपुर्द करने की योजना बनाई है। गोदामों में अनाज का बेहतर ढंग से रखरखाव के लिए एफसीआई रेलवे की निष्प्रयोज पड़ी जमीनों पर गोदाम बनाएगी। मंडल मुख्यालय से निर्देश के बाद सीतापुर-उन्नाव रेलखंड के अटवा कुरसठ हॉल्ट के पास भूमि चिह्नित की गई है, जबकि हरदोई-लखनऊ रेलखंड में भूमि चिह्नित नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों समेत कार्डधारकों को निर्धारित से अतिरिक्त राशन बांटा जा रहा है। इसके लिए एफसीआई को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में अनाज का आयात-निर्यात करना पड़ रहा है। इस दौरान कई जगह भंडारण क्षमता कम होने के चलते एफसीआई को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते एफसीआई को कई जगह प्राइवेट गोदाम भंडारण को लेने पड़े। इसको दृष्टिगत रखते हुए रेलवे बोर्ड ने देशभर में स्टेशन व लाइनों के आसपास की खाली पड़ी भूमि को भंडारण गोदाम बनाने को मुफ्त में एफसीआई को देने का निर्णय लिया है। कुछ दिन पूर्व रेलवे बोर्ड के पत्र का हवाला देते हुए मंडल मुख्यालय द्वारा हरदोई-लखनऊ रेलखंड और सीतापुर-उन्नाव रेलखंड के अधिकारियों से सूचनाएं मांगी गई थीं।
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद दोनों, सेक्शन के अधिकारियों ने जमीन की तलाश की। अफसरों के मुताबिक, सीतापुर-बालामऊ-उन्नाव रेलखंड पर पड़ने वाले अटवा कुरसठ हॉल्ट से लगी लगभग 2.7 एकड़ भूमि उपयुक्त पाई गई है। सेक्शन के अधिकारियों ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि अफसरों की ओर से खाली भूमि के संबंध में सूचनाएं मांगी गई थीं। भूमि का चिन्हीकरण करने के बाद रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, जो भी भूमि चिह्नित की गई है, उसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई हैं। अगर भूमि पर एफसीआई गोदाम विकसित करता है तो आयात-निर्यात को आसान बनाने को रेलवे नजदीकी स्टेशन से संबंधित गोदाम तक जरूरत के अनुसार रेल लाइन भी बिछाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed