फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fault in 33 KV main line caused power outage at Sandi Road substation

Hardoi News: 33 केवी मुख्य लाइन में फॉल्ट से सांडी रोड उपकेंद्र की बिजली गुल

Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fault in 33 KV main line caused power outage at Sandi Road substation
हरदोई। गर्मी में इजाफा होते ही शहर की बिजली आपूर्ति एक बार फिर नखरे दिखाने लगी है। लोकल फॉल्ट और लाइन ट्रिप होने से दिन में कई बार बिजली गुल रहती है। रविवार को सांडी रोड उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक फेल रही। ऐसे में उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भारी भरकम बजट खपाया है। इसके बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं है। गर्मी में इजाफा होते ही लोकल फॉल्ट बढ़ जाते हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। बीते एक सप्ताह शहर के अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति लगातार घंटों बाधित रही।
विज्ञापन

रविवार को भी दिन में करीब पौने 11 बजे मुख्य लाइन में फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। बताया गया कि मन्नापुरवा उपकेंद्र से 33 केवी सांडी रोड उपकेंद्र के लिए निकली लाइन पर लोड बढ़ गया और तार जलकर आपस में चिपक गए। इसी बीच तेज धमाके के साथ जंपर जल गए। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब नौ हजार उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली चली गई। करीब 22 हजार आबादी को दो घंटे तक उमस भरी चिपचिपी गर्मी में परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण 33 केवी लाइन के तार जलकर आपस में चिपक गए। बनाने में करीब दो घंटे का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य उपकेंद्रों पर भी ट्रिपिंग जारी
गर्मी बढ़ने की वजह से शहर के अन्य उपकेंद्रों की ट्रिपिंग भी बदस्तूर जारी है। कोयल बाग कॉलोनी, आशानगर, गुरगुज्जा उपकेंद्र, सिटी उपकेंद्र, चरौली और महोलिया शिवपार उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में लगातार ट्रिपिंग से आधे से पौने घंटे तक बिजली गुल रहती है। इससे उपभोक्ताओं काे गर्मी में परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed