फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   father misdeed with daughter in hardoi

शराबी ने मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 09 Oct 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
father misdeed with daughter in hardoi
हरदोई में कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी पिता के चार साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर हुई घटना का पता तब चला जब पीड़ित की मां बाजार से घर लौटकर आई। आरोपी ने पत्नी और बच्ची को बांके से काट डालने की धमकी भी दी। शुक्रवार को मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शराब पीने का लती है। गुरुवार दोपहर उसकी पत्नी बाजार गई थी। वह लौटकर आई तो चार वर्षीय पुत्री लहूलुहान मिली। उसने पुत्री से पूछा तो किसी तरह उसने मां को आपबीती बताई। पुत्री की स्थिति देख महिला समझ गई कि उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। उसने पति से इस पर नाराजगी जताई तो वह उग्र हो गया और बांका उठा लाया।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने पत्नी और बच्ची की पिटाई करने के बाद शिकायत करने पर बांके से काट डालने की धमकी भी दी। शुक्रवार को सुरेंद्र शराब लेने गया तो उसकी पत्नी ने पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदारों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित की मां ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर पूछताछ की। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया। इस पर एएसपी पूर्वी अनिल सिंह और सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव ने भी मामले की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed