{"_id":"572f7bad4f1c1b71275ce5cf","slug":"father-killed-in-truck-collision-with-the-bike-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटे घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 08 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई और दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक बाइक पर तीन सवार थे, वे भी बिना हेलमेट के। यह हादसा रविवार सुबह संडीला कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड स्थित अली पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनई निवासी राजू उर्फ शिवाकांत (48) अपने पुत्र शीतल (22) और पुनीत (25) के साथ संडीला से गांव जा रहे थे। बाइक पुनीत चला रहा था। लखनऊ रोड स्थित अली पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे राजू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई घायल हो गए। लोगाें के पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाने से पुनीत के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। यहां भी डाक्टरों ने लापरवाही बरती। सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ 45 किमी. और जिला अस्पताल 60 किमी. है। इसके बावजूद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। बाद में जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन