{"_id":"5fc1391d8ebc3ec5ed5ac681","slug":"father-killed-daughter-hardoi-news-knp5966925117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में पिता ने बेटी को गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में पिता ने बेटी को गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन
हरदोई में बेटी की हत्या का आरोपी पिता विपिन कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुद्दापुरवा में गुरुवार देर शाम शराबी पिता ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फील्ड यूनिट ने मौके से नमूने जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम चंपापुरवा निवासी विपिन मजदूर है। सात दिन पहले घरेलू कलह के बाद उसकी पत्नी मीरा अपनी मौसी के गांव देहात कोतवाली क्षेत्र के रुद्दापुरवा चली गई थी। चार बच्चों में से दो छोटे बच्चों को भी वह साथ ले गई थी। गुरुवार को विपिन दूसरे नंबर की पुत्री बेबी (10) को लेकर रुद्दापुरवा पहुंचा। देर शाम उसने शराब पीने के बाद मीरा से घर वापस चलने को कहा। इस पर मीरा की मौसी ने शुक्रवार सुबह विदा करने की बात कही। रात 11 बजे नशे में विपिन ने पुत्री बेबी का गला दबा दिया।
बेबी की चीख सुनकर मां मीरा ने विपिन से पूछा तो उसने दौरा पड़ने की बात कहकर शांत करा दिया। कुछ देर बाद बेबी को अचेत देख विपिन उसे ठेलिया से ट्रामा सेंटर के निकट प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वह शव लेकर वापस रुद्दापुरवा पहुंचा। शुक्रवार को घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो सीओ सिटी विकास जायसवाल, देहात कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव शर्मा फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मां बोली, मेरे धोखे में कर दी बेटी की हत्या
- घरेलू कलह के बाद मायके में थी पत्नी
- ग्रामीण बोले, पिता की बहुत दुलारी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्दापुरवा में पिता के बेटी की हत्या करने की घटना से हर कोई सन्न रह गया। मृतका बेबी की मां मीरा ने बताया कि विपिन उससे नाराज था। इसके कारण वह पत्नी मीरा की ही हत्या करना चाहता था। लेकिन नशे में धोखे में उसने बेटी बेबी की हत्या कर दी। घरेलू कलह के बाद से पत्नी मौसी के यहां रह रही है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
बेबी अपनी मां के साथ अक्सर रुद्दापुरवा आती थी। यहां भी वह सबकी लाड़ली थी। ग्रामीणों के मुताबिक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की बेबी पिता की बहुत दुलारी थी। सात दिन पहले जब मीरा अपनी मौसी के घर रुद्दापुरवा आई तो बेबी ने साथ आने से इनकार कर दिया था और पिता के साथ चंपापुर में रुक गई थी।