{"_id":"5fc917618ebc3e9ba138a1d2","slug":"father-in-law-abuses-daughter-in-law-grandson-kills-hardoi-news-knp5978055175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू को दी गाली तो पोते ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू को दी गाली तो पोते ने कर दी हत्या
विज्ञापन
फोटो-34-हत्यारोपी वीरेंद्र। संवाद
- फोटो : HARDOI
अतरौली थाना क्षेत्र में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान ससुर ने बहू को गाली दे दी। नाराज पोते ने फावड़ा मारकर बाबा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
लालपुर खाले निवासी साहिबू (65) गांव में ही रहकर खेती करता था। उसके पुत्र पप्पू का परिवार भी उसके साथ ही रहता है। बीते दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पप्पू की पत्नी घुन्ना के नाम से आवास आवंटित हुआ है। मकान निर्माण के लिए पहली किश्त मिलने पर कार्य कराया जा रहा था।
साहिबू घर में कुछ जगह छोड़कर निर्माण कराने के लिए कह रहा था, लेकिन पप्पू व उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। गुरुवार देर शाम इसको लेकर साहिबू का अपनी बहू घुन्ना पत्नी पप्पू के साथ विवाद हो गया। आवेश में आकर साहिबू ने घुन्ना को गालियां दे दीं।
विज्ञापन
यह बात वहां मौजूद घुन्ना के पुत्र वीरेंद्र को बर्दाश्त नहीं हुई। इस पर उसने पहले लकड़ी का पटा उठाकर अपने बाबा साहिबू की पीठ पर मार दिया और फिर वहीं पड़ा फावड़ा उठाकर पीछे से सिर पर मार दिया।
घटनास्थल पर ही साहिबू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया और मौके से फावड़ा भी बरामद कर लिया। वीरेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा है और लखनऊ में एक होटल में काम करता था। मकान निर्माण के कारण इन दिनों वह गांव आया हुआ था।