फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   father died due to shock after saw his son deadbody

बेटे का शव देखते ही सदमें पिता ने तोड़ा दम

Sat, 22 Jun 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
father died due to shock after saw his son deadbody
बेनीगंज (हरदोई)। कस्बा निवासी युवक की दिल्ली में बीमारी से हुई मौत के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो पिता ये दर्द बर्दाश्त न कर सका। बेटे का शव देखते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही पिता की सांसें भी थम गईं। बाप-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मूल रूप से संडीला के ग्राम शेखवापुर निवासी मूलचंद्र (60) परिवार के साथ कस्बे में बेलहैया रोड पर रहते थे। उनका बेटा मनोज (40) दो अन्य भाइयों के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। दो बेटे कस्बे में ही मूलचंद्र का साथ रहते थे। गुरुवार को दिल्ली में बीमारी के कारण मनोज की मौत हो गई। परिजन शुक्रवार सुबह शव लेकर घर पहुंचे। पिता मूलचंद्र ने बेटे का शव देखा तो वह गश खाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उनकी मौत हो गई। छोटे बेटे सुधीर ने बताया कि मनोज की पत्नी की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा है। दोपहर को पिता-पुत्र की अर्थी घर से एक साथ निकली तो सभी की आंखें नम हो गईं। दोनों का कानपुर के नानामऊ घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद मोहल्ले में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed