फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fast food vendor's body found hanging in shop

Hardoi News: दुकान में फंदे से लटका मिला फास्ट फूड बेचने वाले का शव

Sun, 08 Feb 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fast food vendor's body found hanging in shop
फोटो-10-घटनास्थल पर लगी महिलाओं की भीड़ और बिलखते परिजन। संवाद
बिलग्राम। नगर में उद्योग गली के सामने फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले युवक का शव दुकान के अंदर ही फंदे से लटका मिला। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिलग्राम में तहसील चौराहे के पास उद्योग गली है। यहीं के रहने वाले आनंद प्रजापति (25) उद्योग गली के बाहर फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। वह दुकान के बाहर एक ठेली भी लगाते थे। पिता गोकुल प्रसाद ने बताया कि आनंद रात में दुकान में ही सोते थे। रविवार सुबह आनंद काफी देर तक घर नहीं आए तो पिता उन्हें बुलाने गए।
विज्ञापन

इस दौरान आनंद का शव दुकान के अंदर कुंडे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन खुदकुशी किए जाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था।

फोटो-10-घटनास्थल पर लगी महिलाओं की भीड़ और बिलखते परिजन। संवाद

फोटो-10-घटनास्थल पर लगी महिलाओं की भीड़ और बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed