फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   faslo ke liye bersa amrit

सलों के लिए आसमान से बरसा अमृत, लहलहाईं फसलें

Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
faslo ke liye bersa amrit
फोटो-24- जागेश्वर पाल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश किसानों के लिए अमृत जैसी है। कृषि वैज्ञानिकों व किसानों का कहना है कि इससे गन्ना, धान समेत तिलहन व दलहन की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि जिले में धान व गन्ना मुख्य फसलें हैं। ये सिंचाई का समय है लेकिन बारिश न होने से किसान परेशान थे। इस बारिश ने फसलों की सिंचाई कर दी। कृषि वैज्ञानिक दीपक मिश्रा ने बताया कि गन्ना और धान समेत तिलहन और दलहन की फसलों के लिए ये पानी काफी लाभदायक है। गन्ना और धान के लिए आगे की बारिश भी लाभदायक होगी, लेकिन अगर लगातार बारिश होने पर खेतों में पानी भरता है तो दलहन व तिलहन को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई हो गई
सवायजपुर निवासी किसान जागेश्वर पाल ने बताया कि गन्ना और धान की फसल में थोड़े-थोड़े अंतराल पर लगातार सिंचाई की आवश्यकता होती है। कुछ दिनों से लगातार गर्मी होने के कारण फसलें सूख रही थीं। बारिश से फसलों की सिंचाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम गौरखेड़ा निवासी किसान जगत देव सिंह ने बताया कि बारिश न होने के कारण अधिकांश जगह फसलें सूख रहीं थीं। बारिश के बाद फसलों की अच्छी सिंचाई हो गई है। अब कुछ दिन तक पानी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
मल्लावां के परमी गांव निवासी किसान राकेश कुमार ने बताया कि गन्ना व धान की फसल के साथ ही मक्के की फसल के लिए पानी काफी लाभदायक है। किसान परेशान थे, लेकिन बारिश से सबको राहत मिली है।

मल्लावां के ग्राम लच्छीपुर निवासी किसान संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोग पूर्णतया खेती पर आधारित हैं। बड़े पैमाने पर लोगों ने धान व मक्का की फसलें बो रखी हैं। बारिश न होने से फसलें सूख रही थीं, जिससे किसान परेशान थे। बारिश ने फसलों को सींच दिया है।

फोटो-25- जगत देव सिंह। संवाद

फोटो-25- जगत देव सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

ोटो-26- राकेश कुमार। संवाद

ोटो-26- राकेश कुमार। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-27- संजय कुमार। संवाद

फोटो-27- संजय कुमार। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed