{"_id":"59384e8c4f1c1b78099c76d7","slug":"farrukhabad-s-young-man-hanged-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद के युवक ने ससुराल में फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद के युवक ने ससुराल में फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार। थाना क्षेत्र के नसौली डामर गांव में बुधवार सुबह फर्रुखाबाद जिले के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को शादी में पत्नी, बच्चों के साथ वह ससुराल आया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को दी तहरीर में पत्नी ने मानसिक बीमार होने की बात कही है।
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के नसौली डामर गांव निवासी रामलडै़ते गुप्ता की बेटी कुमुमा की ससुराल फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुमढ़ौर में है। कुसुमा पति अनूप (30) , बेटों कन्हैया (12), रवि (9) और बेटी नव्या (7) के साथ दिल्ली में रहती थी।
विज्ञापन
अनूप फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था और कुसुमा लिफाफे बनाकर बेचती थी। कुसुमा के भाई मनीष का सोमवार को तिलक था। जिसमें शामिल होने वह पति और बच्चों के साथ नसौली डामर गांव आई थी। घर में अन्य रिश्तेदार भी थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 6 बजे अनूप शौच के लिए जंगल की ओर गया था। कुछ देर बाद लोगों ने उसका शव गांव निवासी नरेशपाल सिंह के बाग में लगे पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर लटका देखा। जानकारी मिलने पर रामलडै़ते, कुसुमा और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कुसुमा की ओर से तहरीर मिली है। इसमें उसने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक न होने से पति ने फांसी लगा ली।