{"_id":"6ab40ab9abbc767c950f6a6a","slug":"farmers-will-get-loans-at-six-percent-interest-in-easy-installments-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157195-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किसानों को आसान किस्तों पर छह प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किसानों को आसान किस्तों पर छह प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण
विज्ञापन
फोटो-06- जिला पंचायत सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में बोलते भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिं
हरदोई। किसानों को खेती-किसानी सहित अन्य उपकरणों आदि के लिए अब आसान किस्तों पर छह प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिला करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि और भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ किया।
जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। योजना का संचालन उप्र ग्राम विकास बैंक के माध्यम से किया जाएगा। जिला पंचायत में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि इससे लघु और सीमांत किसानों को कृषि संसाधनों को जुटाने में आसानी होगी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहकारिता को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को भी समृद्ध बनाने पर ध्यान दिया है।
उप्र ग्राम विकास बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया कि योजना में किसानों को अब मिलने वाले ऋण पर 11.50 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि ब्याज देना पड़ता था अब छह प्रतिशत ब्याज किसान अदा करेंगे जबकि 5.50 प्रतिशत ब्याज सरकार की तरफ से अदा किया जाएगा। यहां पर सहकारी क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष सुशील अवस्थी उर्फ छोटे महाराज, सहायक आयुक्त सहकारिता एएन सिंह सहित ग्राम विकास बैंक की शाखाओं के अध्यक्ष और प्रबंधक मौजूद रहे।