फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers should increase their income by adopting modern farming and animal husbandry: DM

किसान आधुनिक पद्धति से खेती और पशुपालन कर बढ़ाएं आमदनी : डीएम

Wed, 15 Oct 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income by adopting modern farming and animal husbandry: DM
फोटो 26: रबी उत्पादकता गोष्ठी में स्टॉल देखते डीएम अनुनय झा, सीडीओ सान्या छाबड़ा व अन्य अ​धिकार
हरदोई। किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए गन्ना, धान और गेहूं की खेती में आधुनिक पद्धति और पशुपालन को बढ़ावा दें। डीएम अनुनय झा ने कहा कि खेती के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बनकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। पराली न जलाने की किसानों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि फार्म पर बुधवार को रबी उत्पादकता गोष्ठी और प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, डीएम अनुनय झा और सीडीओ सान्या छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों से आह्नान किया कि वह पराली को जलाने के बजाय कंपोस्ट खाद बनाकर खेती में उपयोग करें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान जागरूक होकर अच्छी खेती करें और गोबर खाद का प्रयोग करें। डीएम ने कहा कि किसान उन्नत खेती कर अच्छा उत्पादन करें। भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर उत्पादों को निर्यात कर जनपद का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि महिला किसानों को भी सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। महिला किसान घर के कामकाज के साथ परिवार के सदस्यों का खेती किसानी में हाथ बंटाती हैं। मिशन शक्ति में महिला किसानों को बीज के निशुल्क मिनी किट और प्रमाण पत्र दिए गए। संयुक्त निदेशक अजय कुमार, डीडी कृषि सतीश कुमार पांडेय, सीवीओ डॉ. एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. एससी पाठक, डीएचओ सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed