फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers should do chemical free farming by using Neemastra and Brahmastra: DM

नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर किसान रसायन मुक्त खेती करें : डीएम

Wed, 21 Aug 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers should do chemical free farming by using Neemastra and Brahmastra: DM
हरदोई। किसानों को मोटे अनाज का महत्व समझाते हुए अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि कम लागत में मोटे अनाज की खेती से अधिक पैदावार और आमदनी प्राप्त की जा सकती है। किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने कहा कि नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर किसान रसायन मुक्त खेती करें।
विज्ञापन

संभागीय कृषि परीक्षण, प्रदर्शन शोध केंद्र के कृषक सभागार में बुधवार को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम की जनपदीय किसान गोष्ठी हुई। इसमें डीएम एमपी सिंह ने किसानों को सलाह दी कि फसलों पर रसायनिक खाद, कीटनाशी का कम से कम प्रयोग करें।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने उन्नत कृषि तकनीक से खेती पर जोर दिया। कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहाकि मक्का का उपयोग मुख्य रूप से खाद्य सामग्री के अतिरिक्त प्रोसेस्ड फूड, प्रोल्ट्री, एनिमल फीड, एथेनॉल उत्पादन में उपयोग किया जाता है। इससे इसकी मांग रहती है। एलडीएम अरविंद रंजन ने बैंकों की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह व जिलाध्यक्ष परगट सिंह ने नलकूप से सिंचाई के बिजली बिल आने की समस्या उठाई। इस पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed