{"_id":"65cd296ec01728ce640ae9f5","slug":"farmers-senses-blown-away-by-announcement-of-auction-athroli-news-c-108-1-atl1001-100924-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नीलामी की मुनादी से किसानों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नीलामी की मुनादी से किसानों के उड़े होश
Thu, 15 Feb 2024 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति महगवां (औरेनी दलपतपुर) से जुड़े कई किसानों की जमीन के नीलामी की मुनादी हुई है। इससे किसानों के होश उड़े हुए हैं। उनका कहना है कि कभी भी कर्ज नहीं लिया, लेकिन सरकारी कागजों में हेरा-फेरी कर उन्हें कर्जदार बना दिया गया। किसानों पर यह कर्ज 10 से 40 साल पुराना बताया जा रहा है। बुधवार को किसान एसडीएम से शिकायत करने तहसील पहुंचे।
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी और केपी सिंह मिस्त्री ने बताया औरेनी दलपतपुर की साधन सहकारी समिति में पूर्व में काफी गोलमाल हुए हैं। ऐसे सभी मामलों की पुरानी जांच की जाएं। एक सचिव के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। गांव ओरेनी, मोहसनपुर, महगवां, पेंडरा आदि गांवों के काफी किसानों से खाद वितरण के दौरान सरकारी कागजों पर अंगूठे लगवा लिए गए और उन्हें कर्जदार बना दिया। इसकी जानकारी किसानों को कभी नहीं दी गई। कई किसानों की काफी समय पहले मौत भी हो चुकी है।
कई किसानों के कर्ज अदा नहीं करने पर जमीन नीलाम करने की भी मुनादी करा दी गई। किसानों ने एसडीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। शिकायत करने वालों में इंद्रजीत, रामवीर सिंह, अर्जुन वर्मा, अजब सिंह, देवेंद्र, मान सिंह, राकेश, राजवीर सिंह, राम सिंह, गया प्रसाद, बनी सिंह, होरी लाल, किशन कुमार, महिपाल सिंह, मुकेश, भारत सिंह, हरवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
फॉर्म किसी का फोटो दूसरे का
किसान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हाेंने कभी सोसायटी से कोई कर्ज नहीं लिया। कर्जदारों की सूची में जब उन्होंने अपना नाम देखा तो सहकारी बैंक में जाकर संपर्क किया। कर्ज के फॉर्म पर नाम तो उनका था लेकिन फोटो किसी और का लगा था। इससे अन्य किसानों के साथ भी गोलमाल का अंदेशा है।