फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers queue up for fertilizers, secretaries of cooperative societies fall ill

Hardoi News: खाद के लिए किसानों की कतार, सहकारी समितियों के सचिव हो गए बीमार

Wed, 20 Aug 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers queue up for fertilizers, secretaries of cooperative societies fall ill
हरदोई। जिले में भरपूर यूरिया उपलब्ध होने के प्रशासनिक दावों की रोज पोल खुल रही है। हाल यह है कि किसान सुबह से ही यूरिया लेने के लिए साधन सहकारी समितियों के बाहर कतार में लग जाते हैं। इसके बाद भी कई घंटे तक समितियों के ताले नहीं खुलते।
विज्ञापन

खास बात यह है कि समितियों के सचिवों से जब ताला न खुलने के बारे में पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि वह बीमार हैं। निश्चित तौर पर इन दिनों वायरल फीवर लोगों को खूब परेशान कर रहा है और समिति के सचिव भी बीमार हो सकते हैं लेकिन सवाल यह भी उठता है कि इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की ओर विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


केस-1
किसानों का हगामा, समिति में ताला, सचिव ने अस्पताल में भर्ती होने का फोटो डाला
साधन सहकारी समिति उमरा ब्योरापुर में किसानों की लाइन कार्यालय के बाहर लगी थी। कार्यालय में ताला पड़ा था। काफी देर तक ताला नहीं खुला तो नाराज ग्रामीणों ने गांव के संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया। बघौली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया। सचिव के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह बीमार हैं। सचिव ब्रजेश कुमार से उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने व्हाट्सएप पर अस्पताल में भर्ती और ग्लूकोज चढ़ते हुए फोटो भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
साधन सहकारी समिति वाजिदपुर बसेन में भी बुधवार सुबह ही किसानों की कतार लगी हुई थी। दरअसल इसकी वाजिब वजह भी थी। समिति में छह मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। किसानों को उम्मीद थी कि खाद मिल जाएगी लेकिन सुबह दस बजे तक भी ताला नहीं खुला। नाराज किसानों ने प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर बेनीगंज कोतवाल ओम प्रकाश सरोज मौके पर पहुंचे और समझाकर जाम खुलवाया। समिति के सचिव सुरेश राठौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं। सुबह से बुखार होने की बात उन्होंने कही।

केस-3
450 किसानों की कतार, सिर्फ 50 को खाद फिर सचिव बीमार
बावन की साधन सहकारी समिति का कार्यालय मुजाहिदपुर में है। सुबह से ही यहां खाद लेने के लिए किसानों की कतार लग गई थी। दोपहर साढ़े 12 बजे तक समिति का ताला ही नहीं खुला। किसानों ने इस पर नाराजगी जताना शुरू की तो एसडीएम सदर एसके मिश्रा तक बात पहुंची। उन्होंने लोनार कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी को जानकारी दी। कोतवाल ने बावन चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा। सचिव विद्या सागर शुक्ला बुलाए गए। 50 किसानों को टोकन और खाद बांटकर बोले तबीयत खराब है। वहां से चले गए। फिर समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सचिव की तबीयत खराब है। छुट्टी ले गए हैं।


केस-4
साधन सहकारी समिति अयारी का कार्यालय हर्रई में है। यहां खाद उपलब्ध होने की जानकारी किसानों को मिली थी। खाद लेने के लिए बुधवार सुबह से ही किसान सहकारी समिति के कार्यालय पहुंच गए थे। दस बजे तक भी कार्यालय नहीं खुला। जानकारी हुई कि यहां सचिव के पद पर नसीम अहमद तैनात हैं। उनसे बात की गई तो कहा कि बीमार हैं और उपचार करा रहे हैं।


केस-5
16 समितियों में से एक पर खाद, उसके भी सचिव बीमार

हरियावां विकास खंड में 16 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें से सिर्फ एक टोलवा आट में यूरिया उपलब्ध है। यहां बुधवार को ताला लटका मिला। कुछ किसान आसपास भटक रहे थे। पूछने पर बताया कि आ तो गए लेकिन यहां ताला ही नहीं खुला। समिति के सचिव विनोद सिंह से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन बात न हो पाई। ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी कृषि विनीत पाठक ने बताया कि सचिव बीमार हैं। इसलिए समिति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed