{"_id":"21fe0abe87fdabc37e4b3f44a71212dc","slug":"farmers-in-the-field-of-sleep-cut-the-ax-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में सोते किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में सोते किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में खेत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खनिगवां कला निवासी हरिराम (58) पुत्र नत्था शनिवार को खेत में ट्यूबवेल से पानी लगने के लिए खेत पर ही सो रहे थे। आरोप है कि रात में गांव निवासी मिहिलाल और मिथिलेश ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर उनकी कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी और उनका शव ट्यूबवेल के लिए बने गड्ढे में फेंक दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
थानाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। घटना के विषय में हरिराम पुत्र रजनीश ने बताया कि हमलावरों से डेढ़ साल पहले नाली के निकास को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पिता ने थाने में उन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। तब से वह लोग रंजिश मान रहे थे। गुरुवार को वह लोग उनकी भूमि पर दीवार बनाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
जिस पर उनके साथ विवाद हो गया था। उसी रंजिश में उन लोगों ने उसके पिता की हत्या कर दी। बताया कि वह दो भाई और एक बहन है। रजनीश की तहरीर पर पुलिस ने मिहीलाल, उसके पुत्र मिथलेश, गांव निवासी राजेंद्र व ज्वाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियोें की तलाश की जा रही है।