फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmers for payment reached the line road

चेक भुगतान के लिए किसानों की लाइन सड़क तक पहुंची

Tue, 12 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Tue, 12 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmers for payment reached the line road
तीन दिन अवकाश के बाद सोमवार को खुली इंडियन बैंक में मुआवजा राशि पाने के लिए किसानों को घंटो लाइन में धक्कामुक्की के बीच पसीना बहाना पड़ा। भारी भीड़ के चलते बैंक के बाहर सड़क तक किसानों का मेला नजर आया।
विज्ञापन

 
ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव निपटने के बाद अचानक अतिवृष्टि राहत की चेकों के वितरण में तेजी आई है। किसान अपनी चेकों को कैश कराने के लिए बैंक आ रहे है । सदर तहसील का राजस्व बैंक एकाउंट इंडियन बैंक में है। तहसील के सामने स्थित इस बैंक शाखा में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। लाइन लगाकर प्रवेश दिए जाने के चलते और बैंक की कैश , आईडी मिलान की दिक्कतों के चलते किसानों को काफी दिक्कतें हुई ।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक तोषिका ने बताया कि  तीन दिन अवकाश के बाद बैंक खुली तो भीड़ होना स्वाभाविक है। ज्यादातर चेक वियरर और दो हजार की सीमा तक की थी । कैश आदि की दिक्कतों के चलते कुछ देर असुविधा हुई । किसानों के भुगतान प्राथमिकता पर किए जा रहे मगर गलत लोगों को भुगतान न हो जाए इसके लिए आईडी मिलान कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed