{"_id":"6553acdae1282677110feca6","slug":"farmers-dead-body-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6486-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला किसान का शव
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र के पड़रा गांव में युवक का शव गांव के बाहर बाग में मफलर के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़रा निवासी संजय (22) गांव में ही रहकर खेती करता था। दिवाली की रात घर से बिना कुछ बताए चला गया था। परिजनों ने समझा कि गांव में ही होगा, लेकिन देर रात तक वापस न आने पर परिजनेां को चिंता हुई।
सोमवार सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने संजय का शव गांव के बाहर स्थित एक बाग में मफलर के फंदे से लटका देखा, तो सूचना परिजनों को दी। मौके पर संजय का बड़ा भाई आवेश पाल अन्य परिजनों के साथ पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आवेश ने बताया कि अज्ञात कारणों से संजय ने खुदकुशी की है।