{"_id":"65c7bd1a2379aed85608d3e7","slug":"farmers-dead-body-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110346-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे से लटका मिला किसान का शव
Sat, 10 Feb 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। एक किसान का शव शनिवार दोपहर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में किसान के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के धनसरी निवासी विजय कुमार त्रिवेदी (50) खेती करते थे। शनिवार सुबह वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आए। इस पर परिजनों को लगा कि खेत देखने चले गए होंगे। दिन में लगभग दस बजे ग्रामीणों ने विजय का शव पपटापुर गांव के बाहर एक पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकता मिला।
मृतक का पुत्र जतिन परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। जतिन ने बताया कि पिता मानसिक रूप से बीमार रहते थे। मृतक के परिवार में पत्नी विजयवती, तीन पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक नारायण कुशवाहा ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।