{"_id":"65eb54d6499925a4bf0eb2cf","slug":"farmers-condition-worsens-in-in-laws-house-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111645-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल में किसान की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल में किसान की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। ससुराल में किसान की तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर निवासी जब्बार (44) की ससुराल अतरौली थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में रजा अली के यहां है। परिजनों के मुताबिक जब्बार ने ससुराल में कुछ खेती ठेके पर ले रखी थी। बृहस्पतिवार को वह ससुराल आया था। देर शाम फसल देखने के लिए खेत गया था। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी जब्बार के ससुरालियों को दी। ससुरालीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटी और एक बेटा है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहर खाए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसीलिए सीएचसी से भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।