फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmers block the road against krishi law

कृषि विधयक के विरोध में सड़क पर बैठ किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
farmers block the road against krishi law
शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहा पर सड़क पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। नए कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को भाकियू (टिकैत गुट) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में एकत्र हुए किसानों ने सोल्जर बोर्ड चौराहे के निकट सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस कानून से किसानों की स्थिति मजदूरों से बद्तर हो जाएगी।
विज्ञापन

भाकियू (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों विधेयक किसान विरोधी हैं। इसीलिए इनका विरोध हर स्तर पर किसान कर रहे हैं। कलक्ट्रेट में पंचायत के बाद भाकियू कार्यकर्ता सोल्जर बोर्ड चौराहे के निकट सड़क पर बैठ गए। इसके कारण यहां आवागमन बाधित हो गया। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहर की यातायात व्यवस्था का हवाला देने पर किसान मौके से हटे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जमीन का टुकड़ा नहीं, ये है किसानों की शान
भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार जिसे जमीन का टुकड़ा मान रही है, वह किसानों की आन, बान और शान है। किसानों का कहना है कि कृषि विधेयक में जो प्रावधान हैं, उनमें किसान सिर्फ बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रही मुस्तैद
भाकियू के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर पीएसी और कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही। सीओ सिटी विकास जायसवाल के अलावा शहर कोतवाल जगदीश यादव, सुरसा थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed